Lalganj से पंछीलाल राय को MLC बनाने की उठी मांग

Spread the love

लालगंज के राजद कार्यकर्ताओं ने राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय को विधान परिषद् में भेजने की मांग की है। राजद के पूर्व नगर अध्यक्ष सह राजद नेता मनोज कुमार यादव ने कहा कि पंछी लाल राय 28 वर्षों से अपना पूरा जीवन पार्टी को मजबूत करने में लगा दिया। वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में वैशाली जिला में राजद को चार सीट पर चुनाव लड़ने को मिला। चारों सीट पर सफलता मिली इतना ही नहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव जीतकर बिहार के उप मुख्यमंत्री बने तो तेजप्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री बने। पंछी लाल राय के MLC बनने से कार्यकर्ताओं का हौसला और अधिक बुलंद होगा। बिहार विधान परिषद् की नौ सीट पर हो रही चुनाव में संख्या बल के हिसाब से राजद आसानी से तीन सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। पंछी लाल राय को MLC बनाने की माँग करने वालों में लालगंज राजद के पूर्व नगर अध्यक्ष सह राजद नेता मनोज कुमार यादव, लालगंज राजद के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष महराज राय, युशुफपुर के पैक्स अध्यक्ष रामकिशोर राय, गुरमियाँ के पूर्व मुखिया सह पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष जवाहर लाल राय, बसंता जहानाबाद के पैक्स अध्यक्ष नारद राय, राजद के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश राय, वार्ड पार्षद मो. शमशाद, बबन राय, पुरैनिया पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र राय उर्फ अल्टर राय, अनवरपुर पंचायत के मुखिया रामएकवाल राय, सररिया के पूर्व मुखिया कृष्णकांत राय, अंगजीत कुशवाहा, नन्हे खान व संजीत कुमार यादव आदि शामिल है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *