Lalganj विधानसभा चुनाव मैदान में पैक्स अध्यक्ष ने राजद से की दावेदारी

Spread the love

अपने समर्थकों के साथ चुनावी मुद्दे पर विचार-विमर्श करते पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह।

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता भी अपनी उम्मीदवारी पेश करने में पीछे नहीं है। लंबे समय से राजद का दामन थामे रहने वाले कार्यकर्ता अब पार्टी से अपनी दावेदारी ठोक रहे है। तकरीबन 15 वर्षों से पैक्स अध्यक्ष पद पर रहकर किसान, मजदूर जनता की सेवा में लगे रहने वाले और अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण हीं निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने गए पुरखौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह ने भी राजद पार्टी से अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक है।                 पैक्स अध्यक्ष सह कॉपरेटिव बैंक के जिला निदेशक राजीव सिंह का कहना है कि राजद पार्टी से उनका वर्षों पुराना नाता है। सजग कार्यकर्ता के रूप में हमेशा पार्टी का झण्डा थामने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से भी लगातार जुड़े रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए लालगंज विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाने का आश्वासन भी दिया है। वहीं जनता के मिज़ाज की बात करें तो जनता भी इस बार दलबदलू नेता से किनारा करने की बात कर रही है।
आपको बता दें कि राजद पार्टी से लालगंज विधानसभा क्षेत्र में एक नहीं बल्कि कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। जनता की माने तो कुछ ऐसे भी उम्मीदवार है जो रहते तो हमेशा गायब है बस चुनाव सामने पड़ते नोट के दम पर क्षेत्र में भ्रमण करना शुरू कर देते है। लेकिन इस बार जनता ने ऐसे प्रत्याशियों को सीधा नकारने का मन बना चुकी है। ऐसे में राजीव सिंह का कहना है कि 15 वर्षों से जनता की सेवा करते आरहा हूँ। जनता ने मुझे निर्विध भी चुना है। इस से स्पष्ट होता है कि जनता विधानसभा चुनाव में भी मेरे साथ है और मुझे आशीर्वाद प्रदान कर विधानसभा में भी भेजने का काम करेगी। जिसके बाद उन्होंने पूर्व की तरह जनता की सेवा करने की बात कही।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *