लालगंज में अंतरजातीय विवाह कर पत्नी की लेली जान

Spread the love

लालगंज में अंतरजातीय विवाह के बाद ससुराल पक्ष से हुए अंतःकलह के बाद ससुराल पक्ष वालों को फंसाने के उद्देश्य से पति ने साजिश रचते हुए अपनी पत्नी की हत्या का सुपारी दे डाला। जिसके बाद सुपारी किलर ने घटना को अंजाम दिया। घटना के ढाई साल बाद पुलिस ने सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सुपारी किलर ने पूरे मामले खुलासा किया।


घटना 29 मई 2019 की है। करताहा थाना क्षेत्र के घटारो निवासी संतलाल साह का लड़का रंजीत साह की शादी पहली शादी लालगंज के पच्छिओर मुहल्ला निवासी मोहनलाल साह की बेटी राधा देवी के साथ शादी हुई। बाद में रंजीत साह ने सराय थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गाँव निवासी अब्दुल कयूम की बेटी रविया प्रवीण से कोर्ट मैरेज की। अंतरजातीय विवाह के कारण ससुराल पक्ष से अंतःकलह होता रहता था। अचानक 29 मई 2019 को रविया प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। जिसके बाद मृतका के पति रंजीत साह ने अपने दो साला,साली एवं ससुर पर हत्या का मामला दर्ज कराया।

सुपारी किलर की गिरफ्तारी से मामले का हुए पटाक्षेप

मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई। अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि मृतका का पति रंजीत साह अपनी दूसरी पत्नी रविया प्रवीण की हत्या का सुपारी वरुण पासवान को दिया है। जिसके बाद पुलिस वरुण पासवान को हिरासत में ली और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार वरुण पासवान ने पूरे मामले का खुलासा किया।


डीएसपी मुख्यालय देवेन्द्र प्रसाद ने प्रेसवार्ता की। जिसमें यह जानकारी दी गयी कि इस पूरे घटना का साजिशकर्ता मृतका का पति ही है। जिसने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने का सुपारी लालगंज निवासी लालबहादुर पासवान का लड़का वरुण पासवान को दी ताकि मृतका के मायके वालों को मुकदमा में फंसाकर अंतरजातीय विवाह के कारण हुए अंतःकलह का बदला लिया जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *