पारू के ट्रक चालक की मध्यप्रदेश में मौत, शव आते मचा कोहराम

Spread the love

शैलेश कुमार सिंह के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते परिजन।

पारू थाने के कल्याणपुर निवासी 45 वर्षीय शैलेश कुमार सिंह की मध्यप्रदेश के कटनी में सड़क हादसे में मौत हो गयी। रविवार को शैलेश कुमार सिंह का शव उनके गांव कल्याणपुर लाया गया। जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घटना के सम्बंध में बताया गया कि बीते 28 मई को कटनी से जबलपुर ट्रक लेकर जाने के दौरान कटनी में ही एक दूसरे ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया। इस दुर्घटना में।उनकी मौत हो गयी। शव गांव पहुँचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
ग्रामीण सह भाजपा नेता शम्भू प्रसाद सिंह ने बताया कि शैलेश कुमार सिंह मध्यप्रदेश में ही रहकर ट्रक चलाते थे। वहीं हादसे का शिकार हो गए।
गांव में शव आते ही मृतक की पत्नी रूबी देवी शव से लिपटकर दहार मारकर रोने लगी। वहीं बीमार पिता किशोरी सिंह व मां रूपझड़ी देवी अपने मृत पुत्र के शव को देखकर बेसुध पड़े थे। मृतक का पुत्र आदित्य और पुत्री अंजली सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे परिवार की जिम्मेवारी शैलेश पर ही थी। घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट:-  विकास कुमार मिश्रा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *