गोरौल के LJP प्रखंड अध्यक्ष समेत कईयों ने दिया इस्तीफा

Spread the love

रिपोर्ट:- प्रशांत कुमार…

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होते ही गोरौल के लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामएकबाल सिंह कुशवाहा ने अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे की खबर फैलते ही क्षेत्र में खलबली मच गई। लोजपा प्रखण्ड अध्यक्ष राम एकबाल सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मेरे जैसे लोगों के लिए अब राजनीति करना ठीक नहीं है।इस चुनावी माहौल में वैशाली विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की अवहेलना किये जाने से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचा है। साथ ही लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा वैशाली विधानसभा क्षेत्र में हुई चुनावी जनसभा कार्यक्रम से भी वंचित किया गया। चुनाव के दौरान प्रखण्ड कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों से चुनाव प्रचार प्रसार करवाया गया। जिस कारण प्रखण्ड के कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे है। ऐसी स्थिति में पार्टी में रहकर कार्य करना मुश्किल है। प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार, महासचिव विभीषण दास, पंचायत अध्यक्ष मुकेश पासवान, युवा पंचायत अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *