लालगंज में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Spread the love

दुष्कर्म बलात्कार जैसी घटना आए दिन होती है। ऐसे मामलों में न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जाती है बावजूद ऐसी घटना पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही एक वाक्य वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में हुआ है। दरसल एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके गांव के हीं एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर ली। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया।

घटना लालगंज थाना क्षेत्र की है। जहां बीते 11 मई को करीब 3 बजे जब बच्ची अपने घर के दरबाजे पर खेल रही थी तभी उसको उठा कर उसके गांव के हीं एक युवक घर से सौ मीटर दूर अपने दलान में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दर्द से कराह रही बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी घर पहुंचकर दी।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि महिला और उसके पति दिहाड़ी मजदूर है। दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। वे पति पत्नी काम पर गए हुए थे। उसकी 11 वर्षीय पुत्री घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पड़ोस के उपेंद्र भगत का 22 वर्षिय पुत्र छोटू कुमार उसे दरवाजे पर से उठाकर पास ही के दलान में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस सम्बंध में पीड़ित बच्ची की मां ने लालगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपित दरिंदे को पकड़ लिया है। जिसके बाद आवश्यक कानूनी कारवाई के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

इस खबर को जानने के बाद आपके मन में क्या विचार आ रहे हैं। आपके गुस्से का क्या मिजाज है अपने अपने विचार समाचार के कॉमेंट में जरुर लिखें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *