लालगंज नुनु बाबू चौक पर चली गोली, गोली लगते हुआ ऐसा कि…

Spread the love

गोली लगने के बाद जख्मी गौतम का अस्पताल में चल रहा इलाज।

वैशाली जिला के लालगंज में शनिवार की देर शाम नुनु बाबू चौक के समीप गोली चली। जिसमें एक व्यक्ति को बाँह में गोली लगी। घायल को उनके परिजन हाजीपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
दअरसल लालगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायपुर पंचायत के मुखिया रामप्रवेश सहनी के बड़े भाई दिनेश सहनी का लड़का गौतम कुमार को गोली लगी है। जिसे लालगंज के निजी नर्सिंग होम में इलाजे के लिए लाया गया। जहाँ से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हाजीपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद उनके परिजन उसे हाजीपुर ले गए। घायल गौतम कुमार ने बताया कि कॉमर्स कॉलेज परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान 20-25 की संख्या में लड़के आये और मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक लड़का पिस्टल निकालकर गोली चलाया। जो मेरे बाँह में लगी है। उनका कहना है कि वे किसी लड़के को नहीं जानते है मगर सामने आने पर पहचान सकते हैं। घायल गौतम कुमार के पिता का लालगंज के नुनु बाबू चौक पर अपना मकान और कपड़े की है। लालगंज में इस तरह की घटना से कई तरह की चर्चा लोग कर रहे हैं।


लालगंज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते हीं घटनास्थल पर पदाधिकारी को भेजा गया है। जिनके द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल लड़के का बयान अभी नहीं मिल सका है,जिससे घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और ना हीं अपराधियों की पहचान हो पाई है। बयान मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *