शराब मामले में लालगंज और करताहां पुलिस एक्शन में, देखें ये रिपोर्ट

Spread the love

लालगंज में शराब मामले में एक्शन में पुलिस, 6 गिरफ्तार

लालगंज पुलिस ने अलग-अलग जगहों से देसी शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तारी किये जाने वाले धंधेबाजों में एतवारपुर पकड़ी गांव निवासी धवली पासवान का लड़का विनोद पासवान, सिरसा वीरन गांव निवासी गुड्डू राम का लड़का रामानन्द राम, स्व. शीतल पासवान का लड़का जगदेव पासवान, रामाश्रय सहनी का लड़का छोटू कुमार, पुरखौली गांव निवासी स्वर्गीय किशन देव पासवान का लड़का बृजमोहन पासवान, सलेमपुर गांव निवासी रामप्रीत राय का लड़का राजेन्द्र राय शामिल हैं। लालगंज थानाध्यक्ष सीबी शुक्ला ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके लिए विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। टीम में एसआई सुनील कुमार, अमरनाथ ठाकुर, अमरेश पांडेय, बीना कुमारी समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे। मामले में बताया गया कि कोर्ट के आदेश पर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

करताहां में देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

करताहां थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण व शराब धंधेबाजों के खिलाफ नव पदस्थापित थानेदार गौरव श्रीवास्तव ने अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में उन्होंने एक टीम का गठन कर रविवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत देसी शराब के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की है। इसमें गुरमियां निवासी स्व. राजेन्द्र पासवान के पुत्र जगन पासवान और झरी लाल पासवान के पुत्र शिवचन्द्र पासवान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि गुरमिया नरेश राय के पेठिया के पास से पांच लीटर देसी शराब के साथ जगन पासवान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में सहायक अवर निरीक्षक शम्भू कुमार, रामनिवास सिंह, सिपाही गणेश राम, राजेश पाल, रानी बबिता, अनिशा कुमारी भी शामिल थीं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *