कलयुग और कोरोना में हनुमान जी करते भक्तों का कल्याण, जाने कैसे..!

Spread the love

संकट मोचन महाबली हनुमान जी की पूजा अर्चना करते आचार्य व भक्तगण।

नाशै रोग हरे सब पीड़ा जपत निरन्तर हनुमत बीरा, संकट ते हनुमान छुड़ावे मन क्रम बचन ध्यान जो लावै…
इस कलयुग में और कोरोना महामारी के दौर में चिरंजीवी महाबली हनुमान जी की आराधना कर लोग देश के कोने-कोने से संकट से उबरने को गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में हमारा लालगंज पीछे कैसे रह सकता है। इस कड़ी में
वैशाली जिला के लालगंज में नुनुबाबु चौक स्थित जगदंबा स्थान परिसर में एक दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का रविवार को आयोजन किया गया। जगदम्बा स्थान परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्त श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखा गया।


यज्ञ का संचालन आचार्य चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, आचार्य बृजेन्द्र तिवारी, पं. विश्वप्रकाश त्रिपाठी, जयंत पाठक एवं सौरव तिवारी की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के स्वर से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो रहा था। हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जगदम्बा स्थान परिसर में भक्त भगवान की भक्ति के सागर में गोते लगाते दिखे। आचार्य चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कलयुग में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। चिर काल तक इन्हें भक्तों के कल्याण करने का वर प्राप्त है। अष्ट सिद्धियों और नव निधियों के स्वामी बजरंगबली सच्चे भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण करते है।


प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में यजमान रमेश चौधरी, उपेंद्र महतो, रवि शंकर एवं सोनी, भूमि दाता अशोक कुमार शाह समेत यज्ञ समिति के सदस्यों की मौजूदगी में अनुष्ठान संपन्न हुआ। जिसमें धर्मवीर शुक्ला और विधायक संजय सिंह की विशेष उपस्थिति रही।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *