संघ ने लगाये पौधे कहा, भारत की है यही पुकार एक पेड़ लगे सब के द्वारा

Spread the love

दामोदरपुर में पौधरोपण करते संघ सदस्य।

मुज़फ़्फ़रपुर के दामोदरपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से शनिवार को पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान वृक्ष की महत्ता, विशेषता और इस से होने वाले फायदों के बारे में बताया गया। साथ ही दामोदरपुर समेत आसपास के मोहल्लों में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम दामोदरपुर रेलवे गुमटी से दामोदरपुर शिव मंदिर तक किया गया। जिसमें महोगनी, नीम, बरगद आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान नगर कार्यवाह विकास कुमार ने बताया कि यह पौधरोपण अभियान पूरे महीने चलेगा। जिसमें 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत पर्यावरण दिवस पर 11 पौधे से की गई है।


मौके पर संघ के सदस्यों ने एक नारा देते हुए कहा भारत की है यही पुकार एक पेड़ लगे सब के द्वार। यह भी कहा गया कि हमारी संस्कृति में वृक्ष को देव माना गया है। हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण जो ऑक्सीजन है वो हमें वृक्ष से बिल्कुल मुफ्त मिलता है। कई सारे वृक्ष 24 घंटे लगातार हमें ऑक्सीजन देते हैं। इसलिये हमारा दायित्व बनता है कि 1 पेड़ के कटने से पहले 4 पेड़ अवश्य लगाए। खासकर जन्मदिन, सालगिरह या फिर कोई उत्सव के मौके पर निश्चित रूप से लोगों को कम से कम एक पेड़ लगाने की सलाह दी।
इस अभियान में महानगर पर्यावरण विभाग नितिश्वर ठाकुर, महानगर सह कार्यवाह प्रेमजी, महानगर शारीरिक प्रमुख विजय, महानगर समरसता प्रमुख दिनेश, स्वयंसेवक अमन, कमलेश, जितेंद्र, रवि, राघवेंद्र और मुकेश ने हिस्सा लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *