वैशाली MLA राजकिशोर सिंह ने JDU से दिया इस्तीफा, वजह जानकर होंगे हैरान…

Spread the love

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते MLA राजकिशोर सिंह।

रिपोर्ट:- प्रशांत कुमार…

बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान शनिवार 7 नवंबर को होने वाला है। तीसरे चरण में ज़िले के महुआ और पातेपुर विधानसभा में मतदान होना है। ठीक एक दिन पहले जनता दल यूनाइटेड को एक बड़ा झटका लगा है। जदयू विधायक राजकिशोर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
जनता दल यूनाइटेड की ओर से टिकट काटे जाने के बाद विधायक राजकिशोर सिंह काफी नाराज चल रहे थे। उनके कट्टर समर्थक कार्यकर्ताओं में भी काफी नाराजगी देखी जा रही थी, लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर एक बड़ा संकेत दिया है। राजकिशोर सिंह पटेल परिवार को टिकट देने से खासे नाराज है। जिसे प्रेस वार्ता में उन्होंने इशारों में ही बताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वैशाली के एक ही परिवार पर ज्यादा ध्यान दे रहे है। वैशाली विधानसभा में चुनाव के दौरान जो चर्चा चल रही थी, उसमें भी खुलासा नजर आ रहा है। विधायक राजकिशोर सिंह के साथ गोरौल प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष कौशल किशोर सिंह और वैशाली प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक सिंह, पटेढ़ी बेलसर प्रखण्ड अध्यक्ष बीरेंद्र राय, मनोरा पंचायत अध्यक्ष विनोद सिंह, पोझा पंचायत अध्यक्ष संदेश कुमार, साईन पंचायत अध्यक्ष ललित कुमार, चिन्तामनीपुर पंचायत अध्यक्ष चन्दकान्त चौधरी, इनायतनगर पंचायत अध्यक्ष रामप्रसाद सहनी, संजीव कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह, सुजीत पटेल, टुनटुन ठाकुर, तरुण कुमार सिंह, श्याम कुमार सिंह, लखिन्द्र सहनी, बिजली कुमार सिंह सहित अन्य भी मौजूद थे।


विधायक राजकिशोर सिंह ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता भी किया। राजकिशोर सिंह ने पिछले चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने सीटिंग विधायक वृषिण पटेल को भारी मतों से हराया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में राजकिशोर सिंह जदयू की टिकट पर महागठबंधन के उम्मीदवार थे और उन्होंने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के वृषिण पटेल को कुल 31061 वोटों के भारी अंतर से हराया था। इस बार जदयू ने पार्टी के एक कार्यकर्ता व राजद नेता सह पूर्व मंत्री वृषण पटेल के भतीजा सिद्धार्थ पटेल को टिकट दिया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *