#लालगंज विस चुनाव मैदान में मुखिया पति अजय सिंह ने की दावेदारी, जनसम्पर्क शुरू

Spread the love

एक तरफ जहाँ मानसून के आने के बाद मौसम नम हुआ है वहीं बिहार विधानसभा चुनाव की धमक से चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। ऐसे में नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है। लालगंज विधानसभा से करताहां बुजुर्ग पंचायत के मुखिया पति अजय सिंह ने अपनी उम्मीदवारी जनता के बीच पेश की। उन्होंने 19 जून से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। इस दौरान वे लालगंज प्रखंड के अनवरपुर पंचायत के मुखिया रामइकबाल राय, भगवानपुर प्रखण्ड के माधोपुर महोदत पंचायत के मुखिया उमेश सिंह, शम्भोपुर पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। चुनावी आगाज किये जाने के बावजूद किस पार्टी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है,इस बात खुलासा अभी उन्होंने नहीं किया है। इस सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि जनता के बीच है, जनता के आशीर्वाद से बड़ा कोई पार्टी और कोई टिकट नहीं होता।
जाहिर सी बात है कि राजनीति के इस खेल में जबतक टिकट मिल ना जाये तबतक नेता जी इस तुरुक के पत्ते को बिना खोले हीं अपने चुनावी अभियान को गति देना उचित समझ रहे हैं।
आपको बता दें कि लालगंज प्रखंड की करताहाँ बुजुर्ग पंचायत की मुखिया ऊषा सिंह के पति अजय सिंह पंचायत की जनता की सेवा के बाद उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करने व क्षेत्र के विकास की बात कर रहे है। उनका कहना है कि फिलहाल जनता से सम्पर्क कर उनकी समश्या और उनका मुद्दा क्या है। साथ हीी समश्या का समाधान किया जाएगा।

लालगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क करते अजय सिंह।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *